Giridih: पुलिस अधीक्षक (SP) की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों के अनुसंधान, तकनीकी जांच की प्रगति और आगामी श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इसमें जिले के सभी एसडीपीओ, डीSP, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी शामिल हुए.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
SP ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी.


श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था
श्रावणी मेला-2026 को लेकर कांवरिया मार्गों पर सुरक्षा, प्रमुख शिवालयों में भीड़ प्रबंधन, सादे लिबास में पुलिस की तैनाती और जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन की तैयारी करने को कहा गया.

जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग
SP ने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा करने, आयोगों से प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. गिरिडीह पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
ALSO READ: सरायकेला: हैदराबाद में सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर विभीषण महतो की मौत

