Koderma: चंदवारा थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के चिलोडीह गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान चिलोडीह निवासी कृष्णा महतो के रूप में हुई है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा महतो अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे, इसी दौरान वह अचानक नंगे बिजली के तार के संपर्क में आ गए. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. कृष्णा महतो की अचानक हुई मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने और बिजली विभाग से क्षेत्र में जर्जर तारों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है. मांग करने वालों मे मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, उप प्रमुख खुशबू देवी, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बंटी कुमार समाज सेवी बीरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के खिलाफ BJYM का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव में होंगे शामिल


