Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : राशन दुकान में चोरी, हजारों रूपये का नुकसान

Koderma : जिला में लगतार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. ताजा घटना तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 02 का...

राशन दुकान में चोरी,

Koderma : जिला में लगतार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. ताजा घटना तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 02 का है. जहां रविवार की देर रात एक राशन दुकान मंे चोरी हुई. दुकान संचालक ने बताया की रविवार की 10 – 11 बजे रात दुकान बंद कर के घर चल गए थे. ज़ब सोमवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है अंडा बाहर फेंका हुआ है.

सामान गायब और अस्त व्यस्त दुकान

उन्होंने आगे बताया की जब दुकान के अंदर प्रवेश किए तो देखा की सभी सामान बिखरा हुआ है और 10 किलो तेल गायब है. दाल, 1 बोरा बिस्किट, कई तरह के मसाला, चावल समेत कई सामान गायब है. जिसे उन्हें पुरा विश्वास है की उनकी दुकान मे बीती रात चोरी हुई है. इस चोरी की घटना से इन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान संचालक ने कहा की तिलैया थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाएंगे. वे बहुत गरीब परिवार से हैं. दुकान से ही इनका भरण पोषन होता है.

 

ALSO READ : ED को मिले सबूत : रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित और प्रेम प्रकाश के बीच शराब टेंडर के लिए हुआ था लाखों का लेनदेन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *