Click Here
Click Here
Click Here

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का महास्नान आज, मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi : ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ का महास्नान उत्सव (स्नान यात्रा) सोमवारा को आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर...

जगन्नाथपुर मंदिर

Ranchi : ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ का महास्नान उत्सव (स्नान यात्रा) सोमवारा को आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर जगन्नाथपुर मंदिर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य महा स्नान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचेंगे. धार्मिक परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के जल से अभिषेक किया जाएगा. स्नान के बाद भगवान को विशेष श्रृंगार अर्पित किया जाएगा. मान्यता है कि महास्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन नहीं देते. इस अवधि को अनवसर (अनासर) काल कहा जाता है. इसके बाद भगवान रथयात्रा के अवसर पर फिर से भक्तों को दर्शन देते हैं.

विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गयी

जगन्नाथपुर मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण शुरू होगा. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्वक दर्शन करें और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करें.

महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान

ज्येष्ठ पूर्णिमा का यह पर्व भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा का प्रारंभिक और अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है. स्नान यात्रा के साथ ही रथयात्रा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो जाती है. जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

 

ALSO READ : ED को मिले सबूत : रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित और प्रेम प्रकाश के बीच शराब टेंडर के लिए हुआ था लाखों का लेनदेन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *