Click Here
Click Here
Click Here

खाकी का मानवीय चेहरा: थाना के मेस में खाना बनाने वाली गरीब महिला का टपक रहा था छत, पुलिस के जवान ने निजी खर्च से बनवाया घर

Ranchi: पुलिस की वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील और मददगार दिल धड़कता है. इस बात को सरायकेला जिले के कांडा थाना...

खाकी का मानवीय चेहरा

Ranchi: पुलिस की वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील और मददगार दिल धड़कता है. इस बात को सरायकेला जिले के कांडा थाना में पदस्थापित आरक्षी (कांस्टेबल) अवधेश कुमार कश्यप ने सच साबित कर दिखाया है. उन्होंने आर्थिक रूप से बेहद कमजोर एक महिला की मदद कर समाज के सामने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है.

लंबे समय से परेशानी झेल रही थी महिला

कांडा थाना के मेस में खाना बनाने का काम करने वाली एक गरीब महिला लंबे समय से परेशान थी. उसने आरक्षी अवधेश कुमार कश्यप को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बारिश के मौसम में उसके घर की छत से पानी टपकता है, जिससे घर में रहना मुश्किल हो जाता है. खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह अपने घर की छत पर अलबेस्टर लगवाने में पूरी तरह असमर्थ थी.

निजी खर्च से कराई मदद महिला की पीड़ा सुनते ही आरक्षी अवधेश कुमार कश्यप का दिल पसीज गया. उन्होंने बिना किसी देरी के अपने निजी खर्च से अलबेस्टर खरीदकर महिला को उपलब्ध कराया, ताकि उसकी टपकती छत की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

इलाके में हो रही सराहना

आरक्षी की इस मानवीय और निस्वार्थ पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है. सहायता मिलने के बाद महिला भावुक हो गई. उसने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि कोई इस तरह आगे बढ़कर उसकी मदद करेगा. यह सहयोग उसके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

ALSO READ: हजारीबाग: मिशन अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचला, चार की हालत गंभीर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *