Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दुकान से चोरी हुए iPhone 14 मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मोराबादी निवासी पवन कुमार की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और छापेमारी के आधार पर आरोपी सोनू लोहरा उर्फ सोनु डैंडरफ को गिरफ्तार किया. आरोपी लोहराकोचा, खेतपार क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ iPhone 14 बरामद कर लिया है. यह चोरी 30 मई 2026 की रात करीब 11:50 बजे हुई थी, जिसके बाद लालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ALSO READ: जामताड़ा: एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा प्रशासन
