Ranchi: झारखंड के हजारों वित्त रहित माध्यमिक विद्यालयों, इंटर महाविद्यालयों, मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के लिए राहत और सतर्कता भरी खबर है. राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान को लेकर अपील की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह उन संस्थानों के लिए आखिरी मौका है, जिनका अनुदान किसी कारण से रोक दिया गया है या जिन्हें विभागीय अनुदान समिति के फैसले पर आपत्ति है.
31 मई तक का समय
झारखंड राज्य वित्त रहित शैक्षणिक संस्थान (अनुदान) नियमावली के तहत जिन संस्थानों ने अनुदान के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके पक्ष में फैसला नहीं आया. वे अब ऑनलाइन अपील कर सकते हैं. विभाग ने इसके लिए 31 मई शाम 06:00 बजे तक का समय तय किया है.
Also Read: झारखंड के जिलों में डायरेक्ट नियुक्त हुए SP रैंक के IPS की बढ़ी भागीदारी
कैसे करें आवेदन
इच्छुक संस्थान विभाग के आधिकारिक पोर्टल giadosel.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने पुराने क्रेडेंशियल, यानी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं . आवेदन की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के डैशबोर्ड पर उपलब्ध है .
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पूरी सावधानी- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ही फाइनल सबमिट करें. गलत या अधूरे दस्तावेज की जिम्मेदारी संस्थान की होगी.
- केवल ऑनलाइन माध्यम- विभाग ने साफ कर दिया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे .
- अंतिम तिथि का ध्यान- 31 मई के बाद पोर्टल अपने आप बंद हो जाएगा और फिर कोई मौका नहीं दिया जाएगा .
