Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ के माध्यम से कृषि एवं वनोपज व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक आयोजित...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक आयोजित हुई. बैठक में कृषि एवं वनोपज आधारित व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने तथा किसानों एवं वन उत्पाद संग्रहकर्ताओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया

बैठक में उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही कृषि एवं वनोपज उत्पादों के भंडारण एवं परिष्करण इकाई की स्थापना के लिए सेन्हा के बरही के समीप पांच एकड़ भूमि चिन्हित करने हेतु अंचल अधिकारी सेन्हा को भूमि अधियाचना संबंधी पत्र भेजने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने जिला सहकारी संघ कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यबल की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया. कृषि एवं वनोपज उत्पादों के नियमित आहरण एवं संरक्षण के लिए सोलर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना का निर्णय लिया गया. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में कृषि एवं वनोपज उत्पादों के व्यवसाय हेतु एक एमपीसीएस को एफपीओ के रूप में चिन्हित करने का निर्णय लिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विभिन्न वनोपजों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया

बैठक में वनोपज क्षेत्र की संभावनाओं को देखते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिले में उपलब्ध विभिन्न वनोपजों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि वनोपज संग्रहकर्ताओं एवं लाभुकों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके. उपायुक्त ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं वनोपज उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देकर किसानों एवं ग्रामीणों की आय में वृद्धि की जा सकती है. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:लोहरदगा को मिली रेल सौगात, भाजपा ने जताया केंद्र सरकार का आभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *