लोहरदगा: रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन में बढ़े कोच, सामाजिक विचार मंच ने की मांग

Lohardaga: रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सामाजिक विचार मंच ने कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग...

लोहरदगा
रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन

Lohardaga: रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सामाजिक विचार मंच ने कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है. मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने रेल मंत्री और रांची मंडल के DRM को पत्र भेजकर ट्रेन में आठ की जगह कम से कम 14 कोच लगाने की मांग की है.

सुरक्षा और सुविधा का मुद्दा

कवलजीत सिंह ने कहा कि यह ट्रेन लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए लाइफ लाइन है. रोजाना हजारों छात्र, मजदूर, किसान और नौकरीपेशा लोग इससे सफर करते हैं. सुबह-शाम भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती.उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. कई यात्री मजबूरी में जोखिम उठाकर यात्रा करते हैं, जिससे सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है.

ALSO READ: 23 साल पुराने मोरहाबादी भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी रैयत की जमीन बहाली का आदेश बरकरार

रेल प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

सामाजिक विचार मंच ने रेल प्रशासन से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए मेमू ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है. मंच को उम्मीद है कि रेलवे इस जनहित के मुद्दे पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *