Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मतदाता सूची सुधार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सतगावां के सुदूरवर्ती बूथों का SDO ने किया निरीक्षण

Koderma : कोडरमा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR 2026)...

Koderma
SIR को लेकर SDO ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Koderma : कोडरमा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR 2026) अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.

घर-घर सत्यापन और प्रपत्र संग्रहण की हुई जांच

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (BLO) से घर-घर भ्रमण, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की.

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है.

नागरिकों से सहयोग की अपील

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग करें. नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ : सरायकेला: सैकड़ों लोगों ने थामा JLKM का दामन, वक्ताओं ने कहा- आमलोगों की समस्याओं के लिए खड़ी रहेगी पार्टी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *