लोकायुक्त ने ढाई महीने में निष्पादित किए 330 मामले

Ranchi : पांच साल तक लोकायुक्त का पद खाली रहने के बाद 21 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने...

लोकायुक्त

Ranchi : पांच साल तक लोकायुक्त का पद खाली रहने के बाद 21 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने योगदान दिया. योगदान देने के बाद 10 जुलाई तक ढाई महीने में उन्होंने पुराने मामलों में से लगभग 330 मामलों का निष्पादन किया है. लोकायुक्त के योगदान के बाद तीन गुना शिकायत आने लगे 01 जनवरी से 20 अप्रैल 2026 तक मात्र 63 शिकायत आए थे. 21 अप्रैल को लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने योगदान दिया. उसके बाद त्वरित गति से मामलों का निष्पादन होने लगा. 21 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक 186 मामले यानी तिगुना मामले आए. इस प्रकार वर्ष 2026 में जनवरी से 10 जुलाई तक कुल 249 मामले आए .जिसकी सुनवाई लोकायुक्त द्वारा की जायेगी. हालांकि प्राप्त शिकायतों को दर्ज करने का सिलसिला जारी है.

लोकायुक्त के सचिव ने योगदान दिया

ढाई महीने तक लोकायुक्त के सचिव का पद खाली रहने के बाद लोकायुक्त के सचिव आभास वर्मा ने योगदान दे दिया है .आभास वर्मा हजारीबाग से आए है और लोकायुक्त के सचिव के रूप में नियुक्त किए गए है.

अंचल में भ्रष्टाचार की शिकायत सबसे अधिक

लोकायुक्त की अदालत में अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत सबसे अधिक आती है. उसके अलावा गैर मजरूआ, खास महाल के सरकारी जमीन की जमाबंदी दूसरे के नाम पर कर देने का मामला भी आता है. इसके अलावा बहुत सारी कंपनियों के द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा के मामले की शिकायत भी लोकायुक्त के पास पहुंचती है .इस प्रकार के कई तरह की शिकायत जो सरकारी लोग सेवक से संबंधित हो लोकायुक्त के अदालत में शिकायत के रूप में आते है.

किस साल कितने मामले आये

2021 – 644
2022 – 388
2023 – 183
2024 – 157
2025 – 136
2026 – 249 (10 जुलाई तक)

 

ALSO READ : EXCLUSIVE: कुख्यात 20 लाख इनामी नक्सली रविंद्र ने दिया 19 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम, पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों व ठेकदारों को बनाया अपना निशाना, 154 मामले हैं दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *