Click Here
Click Here
Click Here

कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Koderma: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोडरमा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “कम तेल की थाली, देश...

Koderma: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोडरमा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को ध्वजाधारी पहाड़ स्थित गुरु कृपा भवन में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं कम तेल वाले पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम की प्रभारी जिला महामंत्री सविता देवी थीं. कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीति सेठ ने की, जबकि प्रमंडल प्रभारी लवली गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही.

महिलाओं ने पेश किए कम तेल वाले पौष्टिक व्यंजन

इस अवसर पर महिलाओं ने कम तेल एवं पौष्टिक सामग्री से बने विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया. सविता देवी द्वारा इडली चाट, बेबी देवी द्वारा सूजी एवं दाल का पीठा, रेखा भदानी द्वारा झालमुड़ी तथा सुनीति सेठ द्वारा चावल के आटे एवं दाल से निर्मित पीठा के साथ अंकुरित चना-मूंग, खीरा, गाजर, मूली, प्याज, धनिया पत्ती और नींबू से तैयार पौष्टिक सलाद एवं चना मसाला प्रस्तुत किया गया. उपस्थित महिलाओं ने इन व्यंजनों की सराहना करते हुए स्वस्थ भोजन को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि अत्यधिक तेलयुक्त भोजन कई बीमारियों का कारण बनता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से कम तेल के उपयोग का आह्वान जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने की प्रेरणा मिल रही है.

ALSO READ: कोडरमा : दहेज से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर, बैठक में लिया गया संकल्प

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री नरेन्द्र पाल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री अनिता देवी, सबीता एकघरा, रीता रोहानी, बेबी देवी, रेखा भदानी, दिपाली देवी, सरोज देवी, मुन्नी देवी, सूरज मेहता, सुनील बड़गवे, सन्दीप कुमार, उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे. अंत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीति सेठ ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित भोजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *