Ranchi: रांची से सटे एक जिले में दो सीनियर अफसरों के बीच ईगो क्लेश इतना बढ़ गया कि जिले में अचानक बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस के बीच अनबन के बाद पिछले दो-तीन दिनों में 20 हजार सीएफटी से ज्यादा बालू जब्त किया गया है और बालू लदे कई बड़े वाहनों को पकड़ा जा चुका है. जिससे बालू के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

मीटिंग में मैडम ने साहब को लगाई फटकार
पुख्ता सूत्र बताते हैं कि मैडम ने जिले में आयोजित एक मीटिंग में साहब का ईगो हर्ट कर दिया है जिसकी वजह से यह सब कुछ हो रहा है. दरअसल पिछले दिनों जिले में पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसरों समेत अन्य पदाधिकारियों की एक मीटिंग आयोजित की गई थी इस मीटिंग में सीनियर मैडम ने जूनियर साहब को जिले के अन्य अफसरों के सामने ही तू तड़ाक कर निर्देश देने की कोशिश की.
Also Read: जामताड़ा में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से लोगों को मिली राहत
पद बनाम बैच, यहीं से शुरू हुआ मामला
मैडम ने साहब को तू तड़ाक से इसलिए सम्बोधित किया क्योंकि बैच के हिसाब से साहब जूनियर हैं. खैर साहब ने उस वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन तू तड़ाक के टोन को साहब ने अपने ईगो पर ले लिया क्योंकि पद के हिसाब से जूनियर साहब सीनियर मैडम से बड़े हैं. अब दूसरे दिन से ही साहब एक्शन मोड़ में दिख रहे हैं. बालू के अवैध कारोबार पर साहब के हंटर के बाद इस प्रकरण की चर्चा जोरों पर है.
