Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने की पूजा अर्चना

Chaibasa : कराईकेला पंचायत के गोपालपुर स्थित सरना स्थल में भाजपा के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री...

Chaibasa : कराईकेला पंचायत के गोपालपुर स्थित सरना स्थल में भाजपा के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिये विशेष पूजा अर्चना की गई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सिंह गागराई, महामंत्री तीरथ जामुदा और मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताई.

पूरे देश के लिये गर्व का विषय

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यह पूरे देश और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार उनके पद छोड़ने की अफवाह फैलाता रहा, लेकिन जनता के विश्वास और समर्थन ने मोदी जी को और मजबूत बनाया है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मंे देश और विकास करेगा.

देश लगातार विकास की ओर से बढ़ रहा

पूर्व सांसद गीता कोड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. उनके प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरना स्थल और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है. ये बहुत ही खुशी की बात है.
डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा अर्चना और हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की प्रार्थना कर रहे हैं.

 

ALSO READ : मानसून सत्र में जामताड़ा के सभी बालूघाटों पर 15 अक्टूबर तक रोक, 10 जून से लागू होगा प्रतिबंध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *