NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया. यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स क ेराष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने दिया. सम्मान पर्यावरण संरक्षण में प्रधानमंत्री की अटूट प्रतिबद्धता और लघु द्वीपीय विकासशील देशों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए दिया गया. इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने तंज कस दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखते हुए कहा कि कि माननीय पीएम जी को अवॉर्ड्स बहुत पसंद हैं. उन्हें विदेश घूमना भी बहुत पसंद है. उन्होंने जनता के पैसे से सेशेल्स को 500 करोड़ की ग्रांट और 1250 करोड़ का क्रेडिट दिया. जिसने खुशी-खुशी उन्हें गलत स्पेलिंग वाला सर्टिफिकेट दे दिया. जानकारी हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी राष्ट्र से मिला 34 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
सर्टिफिकेट पर लगे मुहर की तस्वीर साझा की
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक सर्टिफिकेट पर लगे मुहर की तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें अंग्रेजी में सेशेल्स की नाम गलत लिखा गया है. इसमें Seychelles की जगह मुहर पर Seycheeles लिखा हुआ है. इसी बात को लेकर महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साध दिया.

सेशेल्स की जनता और सरकार को धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए सेशेल्स को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने सम्मान उन देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मुझे ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का हृदय से आभारी हूं. उन्होंने कहा कि भारत पृथवी को अधिक हरित बनाने के लिए हरसंभव योगदान देने को तैयार है.
ALSO READ : EXCLUSIVE- हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला- SBI के 21 खातों में ट्रांसफर किए गए घोटाले के 25 करोड़, पढ़िए पूरी डिटेल


