Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : रावताड़ा बाईपास पर आयरन लोडेड ट्रक ने बाइक को कुचला, पति-पत्नी बाल-बाल बचे

Seraikela : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में NH-32 न्यू बाईपास पर मंगलवार के सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. रावताड़ा स्थित...

Seraikela : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में NH-32 न्यू बाईपास पर मंगलवार के सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. रावताड़ा स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर के लिंक रोड पर आयरन लोडेड ट्रक ने बाइक को कुचल दिया. गनीमत रही कि बाइक सवार पति-पत्नी समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई. घटना सुबह की है. चौका थानाक्षेत्र के खूंटी गांव निवासी मनोज रजक अपनी पत्नी दीपिका देवी के साथ बाइक संख्या JH 22 J 7174 स्प्लेंडर से नीमडीह थान क्षेत्र के दलमा की तराई बसे चालियामा गांव अपने मामा के घर जा रहे थे.

ट्रक के पिछले चक्के ने बाइक को पूरी तरह से कुचलकर

चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा बाईपास पर पुरुलिया की ओर जाने वाली सड़क पर OD 09 N 3319 नंबर के आयरन लोडेड ट्रक ने बैक करते समय पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया. ट्रक के पिछले चक्के ने बाइक को पूरी तरह से कुचलकर दिया. मनोज रजक ने कहा हमने हॉर्न बजाया फिर भी ट्रक अचानक बैक करने लगा. हम कुछ समझ पाते, उससे पहले बाइक चक्के के नीचे आ गई. हम दोनों कूद गए वरना आज जिंदा नहीं बचते. आंखों के सामने बाइक को रगड़ते देख दिल दहल गया. दीपिका कुमारी पीड़ित ने कहा बहुत डर गए थे, भगवान ने बचा लिया, अब हमारे पास कुछ नहीं बचा, गाड़ी ही सहारा थी.

पितकी गेट के पास फ्लाईओवर का निर्माण अधूरा

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पितकी गेट के पास फ्लाईओवर का निर्माण अधूरा होने के कारण इस लिंक रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ओडिशा से आने वाले आयरन लोडेड ट्रकों की लंबी कतार भी यहां जाम और हादसे का कारण बनती है. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और नई बाइक मुआवजे के तौर पर देने की मांग की. बैक कैमरा में बाइक दिखी नहीं, जैसे ही आवाज आई, तुरंत ब्रेक लगाया. गलती से हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि अधूरे निर्माण और भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही से यह सड़क खतरनाक बन गई है. NH-32 बाईपास का यह हिस्सा हादसों का नया स्पॉट बनता जा रहा है. प्रशासन को अधूरे फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा कराने और भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की जरूरत है, ताकि आगे कोई बड़ी अनहोनी न हो.

Also Read : रांची पुलिस की बड़ी पहल: संगीन अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने का निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *