आनंदपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की अवैध साल लकड़ी व ट्रैक्टर जब्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड स्थित मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर वन विभाग ने गुप्त सूचना के...

illegal sal wood
अवैध साल लकड़ी व ट्रैक्टर जब्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड स्थित मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये मूल्य की अवैध साल लकड़ी जब्त की है. आनंदपुर रेंज की टीम ने मौके से 10 पीस साल लकड़ी (बोटा) एवं एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है.

तस्कर मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, लकड़ी तस्कर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर पर साल लकड़ियां लोड कर ले जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की. हालांकि विभाग की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक एवं अन्य तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जब्त ट्रैक्टर एवं लकड़ियों को आनंदपुर वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है.

अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

इधर, पोड़ाहाट वन प्रमंडल क्षेत्र में लगातार सामने आ रही अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी तस्करी का कारोबार जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण तस्करों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, घटना गुरुवार रात की होने के बावजूद देर से सार्वजनिक होने को लेकर भी इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

यह भी पढ़ें: ​चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से दो युवतियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *