Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में दिनदहाड़े बड़ी लूट: प्रज्ञा केंद्र में पिस्टल तानकर 1 लाख उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Palamu: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराई में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई. पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग...

Palamu:  पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराई में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई. पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रज्ञा केंद्र (सीएसपी) में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये लूट लिए. जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बाइक से पहुंचे अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र में घुसकर संचालक पर पिस्टल तान दी. इसके बाद काउंटर में रखी नकदी अपने कब्जे में लेकर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए अपराधी

लूट की पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं, पीड़ित सीएसपी संचालक ने पांकी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ : 8 साल में 734 करोड़ खर्च, फिर भी विकास अधूरा: DMFT फंड के बावजूद क्यों नहीं बदली हजारीबाग की तस्वीर?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *