Click Here
Click Here
Click Here

EX CM चंपाई सोरेन अस्पताल में भर्ती, कहा, जल्द ही आप सभी के बीच लौटूंगा

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच...

ex cm champai sorean
EX CM Champai sorean

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच ) में दाखिल कराया गया है. परिजनों के अनुसार, अचानक कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर्स की निगरानी में ले जाने का फैसला किया गया. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर चंपाई सोरेन से मुलाकात की और कुशल क्षेम जाना. चंपाई सोरेन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों को आश्वस्त किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि तबीयत में कुछ उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल आना पड़ा. डॉक्टरों के मुताबिक घबराने की कोई बात नहीं है. अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर आप सभी के बीच वापस लौटूंगा.

AlsoRead:पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम हुआ संपन्न, DSP राम लखन वर्णवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु अवार्ड

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *