रांची: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल करने का आदेश जारी हुआ है. इस आदेश के तहत तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का कहा गया है. यह आदेश पुलिस विभाग के अंदर वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जारी किया गया है. जैप डीआईजी ने सभी कमांडेंट को आदेश जारी करते हुए कहा हैं, कि राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात उन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जो पिछले तीन साल या उससे अधिक समय से लेखा शाखा में पदस्थापित हैं.
वेतन घोटाले की खबरों के बाद जागा विभाग:
जारी किए गए आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हाल ही में मीडिया में बोकारो और हजारीबाग जिलों से जुड़ी खबरें सामने आई थीं, जिनमें पुलिस विभाग में गलत तरीके से अतिरिक्त वेतन और अवैध राशि की निकासी के मामले उजागर हुए थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने यह कदम उठाया है. सभी कमांडेंट कहा गया है कि लेखा शाखा में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को अगले 48 घंटों के भीतर वहां से हटाकर दूसरे पदस्थापित किया जाए. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक बार लेखा शाखा से हटने के बाद, संबंधित पुलिसकर्मी अगले तीन वर्षों तक दोबारा उसी शाखा में तैनात नहीं किए जा सकेंगे.
Also Read: पलामू में भावुक विदाई: एसपी रिष्मा रमेशन को बेटी की तरह दी गई विदाई, नए अधिकारियों का भव्य स्वागत
