Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टाटा मैजिक वाहन से 48 बोतल अवैध शराब की खेप की जब्त

Koderma: जिले के ढाब थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से भारी...

Tata Magic vehicle
जब्त की गई टाटा मैजिक

Koderma: जिले के ढाब थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूचना थी कि डोमचांच की ओर से सतगावां मार्ग होते हुए एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लोड कर बिहार ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ढाब थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

उक्त टीम द्वारा तप्तरतापूर्वक कार्रवाई प्रारंभ की गयी. इसी क्रम में ढाब थाना प्रभारी द्वारा ढाब चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान लाल रंग की टाटा मैजिक (संख्या JH10AD-9243) तेज गति से आती दिखाई दी. पुलिस टीम द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगा. कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चालक और उपचालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

चालक और उपचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं कर सके प्रस्तुत

वाहन की तलाशी लेने के दौरान उसमें विदेशी शराब बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान चालक और उपचालक शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब दे पाए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के गिरीयक थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार तथा नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस टीम द्वारा लाल रंग के टाटा मैजिक वाहन एवं बरामद अंग्रेजी शराब की विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया.

48 बोतल विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने वाहन से कुल 48 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, जिसमें रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की 42 बोतलें और आइकोनिक व्हाइट ब्रांड की 750 एमएल की 6 बोतलें शामिल हैं. इस संबंध में ढाब थाना कांड सं.-04/ 26, दि.-18 06.026, धारा-274/275 /3(5) बी.एन.एस. एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने स्पष्ट रूप से कहा, कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नही जाएगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो: प्रथम प्रयास में सीए फाइनल उत्तीर्ण कर मिहिर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *