झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: 25 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’ गिरफ्तार

Giridih: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. राज्य के...

25 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’ गिरफ्तार
25 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’ गिरफ्तार

Giridih: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. राज्य के गिरिडीह जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडर और 25 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

खुफिया इनपुट के बाद चलाया गया सर्च ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय महतो उर्फ टाइगर अपने कुछ साथियों के साथ गिरिडीह के सीमावर्ती जंगलों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या संगठन की बैठक के लिए जुटा है.

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख अजय महतो ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे धर दबोचा.

Also Read: चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अपार्टमेंट की सुरक्षा, CCTV की स्थिति की समीक्षा करेगी रांची पुलिस

दर्जनों नक्सली वारदातों का मुख्य आरोपी

पकड़ा गया नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. उस पर झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं, पुलिस बलों पर घात लगाकर हमला करना, सरकारी संपत्तियों और रेलवे ट्रैक को उड़ाना, लेवी (जबरन वसूली) वसूलना और संगठन के लिए युवाओं की भर्ती करना शामिल है.

क्यों था ‘टाइगर’ का खौफ?

अजय महतो को पारसनाथ और गिरिडीह-बोकारो के इलाकों में माओवादी संगठन का रीढ़ माना जाता था. उसकी गिरफ्तारी से इस क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को एक गहरा झटका लगा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *