Click Here
Click Here
Click Here

चित्रकला को अपनी नई हॉबी बनाएं

News Wave Desk: चित्रकला एक ऐसी कलाकृति है जो किसी ठोस सतह पर रंग लगाने से बनती है. चित्रकला एक आसान और...

News Wave Desk: चित्रकला एक ऐसी कलाकृति है जो किसी ठोस सतह पर रंग लगाने से बनती है. चित्रकला एक आसान और मजेदार शौक है, जिसमें हम रंगों से चित्र बनाते हैं. पेंटिंग किसी भी उम्र में शुरू की जा सकती है. यह शौक आगे चलकर ग्राफिक आर्टिस्ट या पेंटिंग के प्रोफेशनल करियर में भी बदल सकता है.

चित्रकला के फायदे

चित्रकला यानी पेंटिंग एक बहुत अच्छा शौक हैं. जब भी हम इसे करते हैं, हम अपने परेशानियों को भूल जाते हैं. हम ,रंगों और चित्रों के जरिए अपने मन की बात दिखा सकते हैं.पेंटिंग करने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है.नई सोच और कल्पना करने में मदद करता है.जब हम अपनी कलाकृति देखते हैं तो बहुत खुशी महसूस होती है.

पेंटिंग की शुरुआत कैसे करें

पेंटिंग करने से पहले वॉटर कलर, क्रेयॉन या पेंसिल रंग चुनें. फिर आप वॉटर कलर, ऐक्रेलिक या ऑयल पेंटिंग में से कोई भी चुन सकते हैं. हर दिन थोड़ा अभ्यास करें,जैसे आसपास की चीज़ों को कागज पर बनाएं.ऑनलाइन वीडियो या पास के आर्ट सेंटर में जाकर सीख सकते हैं.

पेंटिंग के प्रकार

  • जलरंग (Watercolor): रंग जो आसानी से पानी में घुल जाएं
  • ऐक्रेलिक (Acrylic): चमकीले रंग जो जल्दी सूख जाएं
  • तेल चित्रकला (Oil Painting): रंग जो गाढ़े और गहरे हैं, जो सूखने में समय लेते हैं
  • पेस्टल (Pastel): कागज पर सिर्फ लगाने वाले रंग.

पेंटिंग करने से मन को शांति मिलती है और अच्छा वक्त भी गुजर जाता है.

ALSO READ: घर पर बैठे-बैठे दांत दर्द ठीक करें

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *