Kolkata: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पश्चिम बंगाल में एक नए युग की शुरुआत हो गई है, लेकिन इस बड़े बदलाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्रोफाइल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सत्ता से हटने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल के बायो में बदलाव तो किया, लेकिन उन्होंने खुद को ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ कहलाना स्वीकार नहीं किया. तकनीकी रूप से पद छोड़ने के बावजूद, उनके प्रोफाइल से ‘पूर्व’ शब्द का गायब होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे उनकी भविष्य की राजनीति और कड़े तेवरों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रांची: आंदोलन की राह पर मारवाड़ी कॉलेज के शिक्षक, 12 मई को काली पट्टी लगाकर करेंगे प्रदर्शन


खुद को ‘चीफ मिनिस्टर’ के रूप में ही परिभाषित किया
ममता बनर्जी ने अपने नए बायो में ‘पूर्व सीएम’ की जगह अपनी पिछली तीन सफल विधानसभाओं (15वीं, 16वीं और 17वीं) का हवाला देते हुए खुद को ‘चीफ मिनिस्टर’ के रूप में ही परिभाषित किया है. जानकारों का मानना है कि ऐसा करके उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी ऐतिहासिक विरासत और जनता के बीच अपनी पहचान को ‘पूर्व’ जैसे सीमित शब्द में नहीं बांधना चाहतीं. सोशल मीडिया पर उनके इस ‘प्रोफाइल वार’ को भाजपा के प्रति उनके आक्रामक रुख और अपनी राजनीतिक हैसियत को बरकरार रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. सत्ता हस्तांतरण के पहले ही दिन शब्दों की इस बाजीगरी ने बंगाल की सियासी तपिश को और बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: विडंबना: आजादी के इतने दशक बीत जाने के बावजूद जंगली पगडंडी के सहारे आवागमन करने को विवश है दाहूदाग गांव
