Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो 29 जून को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक व्यक्ति पंचायत कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की गुहार लगाते हुए पंचायत सेवक के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है.
CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, DC को जांच के आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी 30 जून को संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने पाकुड़ DC को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासनिक स्तर पर अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू होने की बात कही जा रही है.

.@dcpakur उक्त मामले की शीघ्र जांच कर कार्रवाई करते हुए सूचित करें। https://t.co/4IX8jJutaj
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 29, 2026
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, जामजोरी पंचायत निवासी दिनेश टुडू अपने भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले करीब तीन महीनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान वह पंचायत सेवक के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाते हुए भावुक होकर उनके पैर पकड़ लिए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही मामला चर्चा में आ गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे. आम नागरिकों को मूलभूत दस्तावेज बनवाने में आ रही परेशानी को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई.
ALSO READ: पलामू: सिक्का गांव पहुंचा BJP प्रतिनिधिमंडल, पांच मौतों पर सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था को घेरा


