Click Here
Click Here
Click Here

राज्यपाल ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा – स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय है हूल क्रांति

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को हूल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राजभवन (लोक भवन) में हूल क्रांति के...

हूल क्रांति

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को हूल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राजभवन (लोक भवन) में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल ने देश की आजादी में जनजातीय वीरों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक अत्यंत गौरवशाली और स्वर्णिम अध्याय है.

वीर सेनानियों का संघर्ष अद्वितीय

उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने तत्कालीन अन्याय, शोषण एवं क्रूर औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह अद्वितीय है. राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए इन अमर बलिदानियों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम देशवासियों के लिए सदैव एक महान प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

 

ALSO READ : शुद्ध मतदाता सूची के लिए झारखंड में महाभियान : आज से 47 लाख मतदाताओं के सत्यापन के लिए घर-घर दस्तक देंगे BLO

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *