मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी कांग्रेस में शामिल, के. राजू बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Latehar: जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली....

Manika chief Pratima Devi joins Congress, K. Raju says the organization will gain new strength

Latehar: जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया. इस मौके पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनहित की नीतियों, संविधान की रक्षा और आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर, महिलाओं व युवाओं के अधिकारों की लड़ाई से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के शामिल होने से लातेहार, खासकर मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल अंतिम 16 में, स्पेन और स्विट्जरलैंड ने भी बनाई जगह

प्रतिमा देवी ने कहा- कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास करती है. उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव की राजनीति चाहती है. कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रतिमा देवी ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगी और कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगी.

यह भी पढ़ें: खूंटी पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *