Click Here
Click Here
Click Here

डेटिंग ऐप से शादी और फिर दर्दनाक अंत, ट्विशा केस में नया खुलासा, परिवार वालों दोबारा पोस्टमार्टम की उठाई मांग 

News Wave Desk: भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुईं ट्विशा शर्मा केवल एक गृहिणी नहीं थीं, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा...

News Wave Desk: भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुईं ट्विशा शर्मा केवल एक गृहिणी नहीं थीं, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी और महत्वाकांक्षी युवती थीं. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, अभिनय तथा योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी. डेटिंग ऐप से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी शादी तक पहुंची, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी जिंदगी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई. मौत से पहले मां और दोस्तों को भेजे गए उनके भावुक संदेश अब कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

मार्केटिंग और फिल्म इंडस्ट्री में बनाया था करियर

उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा ने एमबीए करने के बाद दिल्ली में कई वर्षों तक नौकरी की. उनका करियर मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा रहा. उन्होंने तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू में अभिनय भी किया था. इसके अलावा वह पूर्व मिस पुणे भी रह चुकी थीं.

मुंबई की कंपनी में निभाई अहम जिम्मेदारी

एक कथित लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, ट्विशा खुद को डायनामिक प्रोफेशनल बताती थीं, जिन्हें अभिनय और फिल्म निर्माण में खास रुचि थी. उन्होंने मुंबई की कंपनी फ्लेवर पॉट फूड्स में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया. बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन (DADB) में कम्युनिकेशन एंड ऑनबोर्डिंग मैनेजर के पद पर भी रहीं. ट्विशा प्रमाणित योग प्रशिक्षक थीं और विपश्यना मेडिटेशन का अभ्यास भी करती थीं.

Read Also: पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा बेहाल, 13 में से 8 एंबुलेंस खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

मां और दोस्तों को भेजे थे भावुक मैसेज

मौत से पहले ट्विशा ने अपनी मां और दोस्तों को कई भावुक व्हाट्सऐप संदेश भेजे थे. इन संदेशों में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से परेशान और शादीशुदा जिंदगी में “फंसा हुआ” महसूस करने की बात कही थी.
एक संदेश में उन्होंने मां से लिखा, “मुझे यहां क्यों भेजा? ये मुझसे बात तक नहीं कर रहा है.”
दूसरे मैसेज में उन्होंने कहा, “मेरा जीवन नरक बन गया है मम्मी.”
दोस्तों से बातचीत में भी उन्होंने घर पर बैठे रहने और जिंदगी में कुछ करने की इच्छा जाहिर की थी.

परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की उठाई मांग

ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की. परिवार का आरोप है कि न्याय पाने के लिए उन्हें लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके चचेरे भाई आशीष शर्मा ने दावा किया कि पुलिस शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही थी.

Read Also: लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए उपायुक्त, गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर टीकाकरण तक सौ प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

दहेज प्रताड़ना एंगल से SIT कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. परिवार ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों को आशंका है कि आरोपियों का प्रभाव जांच को प्रभावित कर सकता है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *