यश की ‘Toxic’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, पहले दिन ही 100 करोड़ के पार कमाई

Newswave Desk: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ लंबे इंतजार के बाद 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म...

toxic
Yash’s ‘Toxic’ takes the box office by storm, crossing the ₹100 crore mark on the very first day

Newswave Desk: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ लंबे इंतजार के बाद 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

पहले दिन ‘टॉक्सिक’ ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को देशभर में 24,579 शोज मिले थे. फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा. पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘टॉक्सिक’ भी शामिल हो गई है. इस लिस्ट में ‘पुष्पा 2’, ‘RRR’, ‘बाहुबली 2’, ‘KGF 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में पहले से मौजूद हैं.

हिंदी वर्जन ने की सबसे ज्यादा कमाई

‘टॉक्सिक’ को पैन इंडिया लेवल पर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म ने पहले दिन हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा कन्नड़ वर्जन ने 23.30 करोड़, तेलुगु ने 16 करोड़, तमिल ने 5.50 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए. यश ने ‘KGF 2’ के करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. रिलीज के पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ की शानदार कमाई से साफ है कि यश के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है.

ALSO READ: पलामू: मक्के की फसल बचाने के लिए बिछाए करंट की चपेट में आया युवक, मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *