Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हमीदगंज में छत से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Palamu : थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक...

Mason seriously injured after falling from roof

Palamu : थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक राजमिस्त्री का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमीदगंज स्थित एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान काम कर रहे राजमिस्त्री का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे छत से नीचे आ गिरा. गिरने से उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरा राजमिस्त्री, हालत नाजुक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मकान मालिक की मदद से घायल मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है. घायल की पहचान 40 वर्षीय विकास पासवान के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के प्रियम बिगहा गांव का निवासी है, जो रिश्यप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. वर्तमान में वह मेदिनीनगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं, अस्पताल में विकास पासवान के परिजन और परिचित उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं.

Also Read : हजारीबाग में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई NEET परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व चौकसी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *