कंसरा तथा नकटी में छऊ नृत्य सह मेला आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Chakradharpur: नकटी पंचायत के कंसरा एवं नकटी गांव में मासांत पर्व पर छऊ नृत्य सह मेला आयोजन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों...

Chhau dance
मेला आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Chakradharpur:  नकटी पंचायत के कंसरा एवं नकटी गांव में मासांत पर्व पर छऊ नृत्य सह मेला आयोजन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नकटी तथा कंसरा में काफी भव्य रूप से छऊ नृत्य सह मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव होंगे.

14 जून को कंसरा में व 15 जून को नकटी में कार्यक्रम का आयोजन

बैठक में कहा गया कि 14 जून की रात कंसरा में छऊ नृत्य सह मेला कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका समापन 15 जून की शाम को होगा. साथ ही15 जून की रात्री को नकटी में छऊ नृत्य सह मेला कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका समापन 16 जून को होगा. छऊ नृत्य कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य की जाएगी. कार्यक्रम को बेहतर रूप से संपन्न करने के लिए कमेटी का विस्तार किया गया एवं लोगों को जिम्मेदारी भी बांटी गई.

इस अवसर पर मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि सभी लोग शांति पूर्वक इस त्यौहार को मनाएं. कमेटी के सदस्य भीड़भाड़ वाली जगह में मुस्तैद रहे. अगर किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत हो इसकी सूचना तुरंत कमेटी, मुखिया तथा पुलिस को दें, जिससे मेले में किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची: नशे में टोटो चालक ने सिग्नल तोड़ ट्रैफिक पोस्ट को मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों से बदतमीजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *