बकरीद को लेकर रांची में सुरक्षा सख्त: एसएसपी की अगुवाई में पुलिस और RAF ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: बकरीद पर्व को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी रांची के प्रमुख मार्गों...

Ranchi: बकरीद पर्व को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी रांची के प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. अल्बर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, कोतवाली आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. वहीं सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एएसपी कोतवाली एवं वरीय सिटी डीएसपी ने बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य बकरीद त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना है.

यह भी पढ़ें: रांची: नशे में टोटो चालक ने सिग्नल तोड़ ट्रैफिक पोस्ट को मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों से बदतमीजी

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जुलूस के रूटों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई. साथ ही प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को ब्रीफ किया गया. फ्लैग मार्च में कई डीएसपी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. RAF की एक कंपनी भी फ्लैग मार्च में शामिल थी. आमलोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

यह भी पढ़ें: JTET: जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा कदम, गठित कमेटी में शामिल हुए दो और मंत्री 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *