Click Here
Click Here
Click Here

विस्थापित परिवारों के मेधावी छात्रों को मिलेगी बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति, आवेदन के लिए 20 जुलाई अंतिम तिथि

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा विस्थापित परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 हेतु बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत...

Birsa Munda Scholarship
बोकारो स्टील

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा विस्थापित परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 हेतु बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किया है तथा शैक्षणिक सत्र 2026-28 में किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट में नामांकन प्राप्त किया है.

योग्यता के आधार पर किया जाएगा छात्रवृत्ति का चयन 

योजना के अंतर्गत +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को ₹500 प्रति माह तथा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ₹750 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक देय होगी. छात्रवृत्ति का चयन पूर्णतः योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा तथा कुल 25 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.

छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी 

यह योजना केवल विस्थापित परिवारों के वैध/ सौतेले संतानों के लिए लागू होगी. साथ ही, ऐसे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-28 से पूर्व किसी अन्य सत्र में इस पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे. चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी. आवेदन के साथ आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रति (विद्यार्थी एवं अभिभावक दोनों की), डीपीएलआर द्वारा निर्गत एवं स्व-अभिप्रमाणित विस्थापन प्रमाण पत्र, मैट्रिक परीक्षा की अंकपत्र तथा निरस्त चेक अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा.

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन बीएसएल के एच.आर (एल एंड डी) विभाग, कक्ष संख्या-01 में 20 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा. योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निर्धारित संपर्क माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: दलाई लामा के संदेशों से महकेगा विश्व, 91वें जन्मोत्सव पर भारत-तिब्बत मैत्री मंच का समारोह

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *