Click Here
Click Here
Click Here

सिंदरी में मेधावियों का सम्मान, टॉप छात्रों को मिला सम्मान और फ्री कोचिंग का तोहफा

Dhanbad: 15 मई 2026 को सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन द्वारा बलियापुर +2 उच्च विद्यालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया....

Dhanbad: 15 मई 2026 को सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन द्वारा बलियापुर +2 उच्च विद्यालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र के विभिन्न उच्च विद्यालयों के कक्षा 10वीं के टॉप 3 मेधावी विद्यार्थियों के साथ कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के टॉप 3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी और पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

विधायक ने छात्रों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक Chandradev Mahato थे. उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं के दो साल विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण वर्ष होते हैं. उन्होंने छात्रों से अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की अपील की.

“पढ़ेगा सिंदरी, बढ़ेगा सिंदरी” का नारा 

अपने संबोधन के दौरान विधायक ने “पढ़ेगा सिंदरी, बढ़ेगा सिंदरी” का नारा दिया. उनके इस संदेश से कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला.

फाउंडेशन ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त “खान सर क्लासेस” उपलब्ध कराने की घोषणा की. वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग से जोड़ने की पहल की गई.

शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, प्रतिभाओं का सम्मान करना और क्षेत्र में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना बताया गया. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की.

ALSO READ: रांची में JPSC परीक्षा को लेकर 64 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *