Newswave Desk: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपने दमदार किरदारों को लेकर चर्चा में हैं. ‘छावा’ में औरंगजेब और ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार के बाद अब वह फिल्म ‘महाकाली’ में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु और पुरोहित शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे. फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद उनके लुक को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है.

‘महाकाली’ की OTT डील हुई पक्की
मेकर्स ने 24 अगस्त को फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक जारी की. इसमें अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले किरदार की झलक देखने को मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की OTT डील भी पहले ही पक्की हो चुकी है. मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ फिल्म की डील की है. हालांकि, डील कितने रुपये में हुई है और फिल्म OTT पर किस तारीख को रिलीज होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
2027 में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘महाकाली’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए 8 जनवरी 2027 की तारीख तय की है. फिल्म का निर्देशन अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं. इस फिल्म के जरिए वह डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना के अलावा समुथिरकानी, राकेश बेदी, खुशबू सुंदर, श्रिया रेड्डी, रजत कपूर, नासर, मुरली शर्मा, पृथ्वीराज, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को रिवाज दुग्गल प्रोड्यूस कर रहे हैं.

