Newswave Desk: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दूसरी बार मेट गाला में हिस्सा लिया. इस बार उनका लुक काफी अलग रहा, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. मनीष ने ब्लैक कलर का बंद गले वाला आउटफिट पहना था. खास बात ये थी कि उनके इस लुक में मुंबई शहर की झलक देखने को मिली.
इस आउटफिट को तैयार करने में 50 कारीगरों ने काम किया और इसे बनाने में करीब 960 घंटे लगे. ड्रेस की हर डिटेल को काफी बारीकी से तैयार किया गया था. मनीष मल्होत्रा अपने डिजाइनों में भारतीय और मॉडर्न स्टाइल का फ्यूजन दिखाने के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की.
सोशल मीडिया पर इस लुक की हो रही तारीफ
उनकी केप पर मुंबई के मशहूर लैंडमार्क्स जैसे ताज पैलेस होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को दिखाया गया था. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि मनीष ने अपने आउटफिट के जरिए मुंबई को अलग अंदाज में पेश किया.
ALSO READ: दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’ ने जीता दिल, मनोज मुंतशिर ने बताया हाइली रिकमेंडेड
