Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33 रांची-टाटा मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घायल की हालत नाजुक
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी. घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है. हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.
