Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : आमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं डीसी, पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें, सभी आवेदनों पर जांच के बाद शीघ्र समाधान का दिया गया आश्वासन Pakur: पाकुड़ डीसी मेघा...

जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें, सभी आवेदनों पर जांच के बाद शीघ्र समाधान का दिया गया आश्वासन

Pakur: पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज ने आमलोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर समाहरणालय में जनता दरबार लगाया. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. मौके पर डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच के बाद जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : भाजपा ने पूछा- ‘अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा कौन है? हो उच्चस्तरीय जांच’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एक सप्ताह के अंदर डीसी कार्यालय को दें सूचना : डीसी

जनता दरबार में डीबीएल कोल कम्पनी के मामले, शिक्षा विभाग, अनुकंपा नियुक्ति, गोचर जमीन, जाहेरस्थान घेराबंदी योजना, क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा समेत विभिन्न आवेदन आए. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे डीसी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

यह भी पढ़ें : थाना प्रभारी न बनें ‘भगवान’, वर्दी की गरिमा का रखें ख्याल, कार्यशाला का आयोजन कर दिया गया अच्छे व्यवहार करने का प्रशिक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *