दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’ ने जीता दिल, मनोज मुंतशिर ने बताया हाइली रिकमेंडेड

Newswave Desk: एक्ट्रेस Divya Dutta की वेब सीरीज “Chiraiyaa” इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. महिलाओं की जिंदगी, शादी के...

Newswave Desk: एक्ट्रेस Divya Dutta की वेब सीरीज “Chiraiyaa” इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. महिलाओं की जिंदगी, शादी के बाद उनके रिश्तों और सामाजिक दबावों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाने वाली इस सीरीज को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. अब गीतकार और लेखक Manoj Muntashir ने भी इसकी खुलकर तारीफ की है.

मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि वह आमतौर पर किसी फिल्म या वेब सीरीज को देखने की सलाह नहीं देते, लेकिन इस बार उन्होंने लोगों से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही चिरैया जरूर देखने को कहा है. INSTAGRAM LINK

 Taare Zameen Par, 3 Idiots और Pink जैसी फिल्मों का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि क्राइम कंटेंट और फूहड़ कॉमेडी शोज की भीड़ के बीच चिरैया घर, परिवार और समाज की असली कहानी दिखाती है. मनोज ने Taare Zameen Par, 3 Idiots और Pink जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इन फिल्मों ने समाज से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया था और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

उन्होंने सीरीज के लेखक Divyanidhi Sharma की तारीफ करते हुए कहा कि वह आज के दौर के दमदार लेखकों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी के जरिए अहम मुद्दों को सामने रखा है. वहीं निर्देशक Shashant Shah के निर्देशन को भी उन्होंने संवेदनशीलता की मिसाल बताया.

मनोज ने एक्ट्रेस Prasanna Bisht की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने दिव्या दत्ता जैसे मजबूत कलाकार के सामने भी शानदार अभिनय किया है.

‘औरत ही औरत की दुश्मन है’ सोच को तोड़ती है सीरीज

मनोज मुंतशिर ने कहा कि चिरैया उस पुरानी सोच को चुनौती देती है जिसमें कहा जाता है कि “औरत ही औरत की दुश्मन होती है.” यह सीरीज देवरानी-जेठानी जैसे रिश्तों को एक नया और सकारात्मक नजरिया देती है.

उन्होंने यह भी कहा कि शादी किसी तरह का लाइसेंस नहीं है और समाज को यह बात अब भी समझने की जरूरत है. उनके मुताबिक, चिरैया दर्शकों को एक बेहतर, संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान बनने की प्रेरणा देती है.

कहां देख सकते हैं सीरीज?

अगर आप चिरैया देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध है. इसमें दिव्या दत्ता के अलावा Sanjay Mishra, Prasanna Bisht और Siddharth Shaw अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

सीरीज देखने के बाद मेरी राय

“मैंने कुछ दिन पहले ही JioHotstar पर ये सीरीज देखी और सच कहूं तो ऐसी फिल्में और वेब सीरीज लोगों को देखनी चाहिए, क्योंकि ये समाज के उस कड़वे सच को दिखाती हैं जिसे महिलाएं सदियों से सहती आ रही हैं. यह सीरीज शादी के बाद पत्नी की मर्जी के बिना जबरन संबंध बनाने यानी marital rape जैसे बेहद गंभीर मुद्दे को उठाती है, जिस पर हमारे समाज में आज भी खुलकर बात नहीं होती. महिलाओं को हमेशा एडजस्ट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन उनकी भावनाएं क्या हैं, वो क्या महसूस करती हैं ? ये बहुत कम लोग पूछते हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि marital rape जैसे मुद्दे पर आज भी भारत में कोई स्पष्ट कानून नहीं है. क्या यह महिलाओं के साथ न्याय है? मेरी मानें तो हर किसी को यह सीरीज देखनी चाहिए, खासकर उन लोगों को जो आज भी लड़कियों को हर बात पर सिर्फ एडजस्ट करने की सलाह देते हैं.”

ALSO READ: Met Gala 2026: मेटैलिक मास्क पहन रेड कार्पेट पर छाईं अनन्या बिड़ला, हर कोई देखता रह गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *