Giridih: गिरिडीह में कायस्थ समाज द्वारा निर्मित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट भवन का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रांश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई.

सभी वर्गों के हित में हो भवन का उपयोग
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि चित्रांश भवन का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखना एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि इस भवन का उपयोग केवल एक समुदाय तक सीमित न रहकर समाज के सभी वर्गों के हित में होना चाहिए, तभी इसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी.

ALSO READ: लायंस क्लब ऑफ गुमला ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली, दिया हरियाली का संदेश

सामाजिक सहभागिता और गरिमापूर्ण आयोजन
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नू कांत, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, त्रिभुवन दयाल, सतीश कुंदन, सीए दत्ता, भाजपा नेत्री पुष्पा सिन्हा, पूनम सहाय, कृष्णा सिन्हा, डॉ. रितेश सिन्हा, बबलू सिन्हा, नित्यानंद प्रसाद, अभय सिन्हा, तनुजा सहाय, टिंकू सिन्हा, जय शंकर सिन्हा एवं संजीव सिन्हा ढुल्लु सहित कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन राजेश सिन्हा द्वारा किया गया, जो पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करते रहे.
