Click Here
Click Here

हजारीबाग में विधायक प्रदीप प्रसाद का जमीनी दौरा, अतिक्रमण और जाम से राहत की कवायद तेज

Hazaribagh : शहर के झंडा चौक से लेकर सदर अस्पताल रोड तक रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब...

Ground visit of MLA Pradeep Prasad

Hazaribagh : शहर के झंडा चौक से लेकर सदर अस्पताल रोड तक रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अचानक क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने न केवल सड़क, बाजार और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि फुटपाथ दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना. दौरे की शुरुआत झंडा चौक से हुई, जहां विधायक ने आम नागरिक की तरह बाजार में घूमकर सब्जी की खरीदारी की. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडरों से बातचीत कर उनकी रोजमर्रा की दिक्कतों और सुझावों को समझा. स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार व्यवस्था, अतिक्रमण और भीड़भाड़ से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं.

सदर अस्पताल रोड पर जाम और अतिक्रमण का निरीक्षण

इसके बाद विधायक का काफिला सदर अस्पताल रोड पहुंचा, जहां लगातार लगने वाले जाम और सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया. मौके पर वेंडरों की समस्याएं सुनते हुए विधायक ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उचित स्थान के अभाव में उन्हें बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है. निरीक्षण के दौरान विधायक ने संकेत दिया कि नगर क्षेत्र में वेंडरों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाया जा सके. उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि यातायात भी सुचारू रहे और छोटे व्यापारियों की आजीविका भी सुरक्षित रहे.

add1

मेहनतकश वर्ग के लिए समर्थन

विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित, सुचारू यातायात व्यवस्था और छोटे व्यापारियों की सुरक्षा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक ठोस योजना बनाकर वेंडरों को व्यवस्थित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. दौरे के अंत में उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी आजीविका और सम्मान की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है. मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या में सुधार होगा.

Also Read : अब तक पूरे राज्य में हुई है 62 फीसदी कम बारिश, सिर्फ रांची में सामान्य वर्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *