Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मॉनसून की रफ्तार तेज, अगले 4-5 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से...

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के भीतर मॉनसून राज्य के शेष हिस्सों में भी पहुंच जाएगा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 46.4 मिमी वर्षा कोडरमा के तिलैया डीवीसी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा लातेहार के चंदवा में 45.2 मिमी और रांची के कांके में 42.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

सक्रिय मौसमी सिस्टम से बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी टर्फ पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक झारखंड होते हुए गुजर रही है. इसके प्रभाव से राज्य में एक सक्रिय मौसम प्रणाली बनी हुई है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज

रविवार को दिनभर राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज धूप रही और तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि शाम करीब छह बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और राजधानी के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई. देर रात तक रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा.

बारिश से बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित

भारी बारिश के चलते रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कारणों से कई क्षेत्रों में आधे घंटे से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई.

Read Also: मिहिजाम पुलिस को मिली सफलता, स्टेशन मास्टर छिनतई कांड का आरोपी मुंगेर से गिरफ्तार

जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी

राजधानी में हुई तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. सेवा सदन पथ, जयपाल सिंह स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र, हलधर प्रेस गली, मेन रोड, लालजी हिरजी रोड और स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ.

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. वहीं 17 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *