Click Here
Click Here

राजनगर में जच्चा बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिली सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक

Chakardharpur : राजनगर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत मामले में सांसद जोबा माझी ने पीड़ित परिवार...

Chakardharpur : राजनगर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत मामले में सांसद जोबा माझी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. मुलाकात पीड़ित परिवार के हाथीसिरिंग गांव स्थित निवास स्थान में की गयी. सांसद और उपायुक्त ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. इस दौरान सांसद जोबा माझी के हाथों पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से प्राप्त चार लाख रुपये एवं तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार कुल चार लाख बीस हजार रुपये का दो चेक सौंपा गया.

उपायुक्त ने पीड़िता परिवार के बच्चों की पढ़ाई एवं पति को आउटसोर्स के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच जारी है. एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है. मामले की जांच जारी है. इस दौरान सांसद के साथ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह, राजनगर बीडीओ मलय कुमार मौजूद रहे.

add1

 

ALSO READ : झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 जारी: आर्ट्स में 96.14%, कॉमर्स 93.37% और साइंस 82.92% रहा पास प्रतिशत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *