स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान से मिले MTMC के प्रतिनिधि, राज्य में MBBS की सीटें बढ़ाने का किया अनुरोध

Ranchi: मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी ) की प्रबंध समिति ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की...

Ranchi: मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी ) की प्रबंध समिति ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर विशेष चर्चा की. मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे एमटीएमसी के पहले एमबीबीएस बैच के दीक्षांत समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाए थे, जिसका उन्हें बेहद खेद है. उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रतिनिधियों से मिलना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा, क्योंकि इसने उनके अपने मेडिकल छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा कर दिया और उस सफर की याद दिलाई जिसने उनके करियर को आकार दिया.स्वास्थ्य मंत्री ने पहले एमबीबीएस बैच के सभी उत्तीर्ण छात्रों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भरोसा जताया कि ये युवा डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और पूरी निष्ठा व करुणा के साथ समाज की सेवा करेंगे.

चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर चर्चा

इस मुलाकात के दौरान राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर भी बात हुई. स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रबंधन से अपील की है कि वे संस्थान में मेडिकल सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करें, ताकि झारखंड के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें. उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वे एमटीएमसी सहित झारखंड के सभी चिकित्सा संस्थानों को हर संभव सहायता और सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

Read Also: दिल्ली में दौड़, रांची में नो सिग्नल, राज्यसभा टिकट के फेर में कांग्रेसियों का बढ़ा हार्टबीट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *