Click Here
Click Here
Click Here

मंगल हाट की बदहाल व्यवस्था पर नगर परिषद सख्त, 10 दिन में सफाई के निर्देश

Chakradharpur: नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 5 स्थित मंगल हाट परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं को...

Chakradharpur: नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 5 स्थित मंगल हाट परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपाध्यक्ष विकाश शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी, नगर परिषद के अधिकारी, खुदरा दुकानदार संघ, बाजार समिति के प्रतिनिधि तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे.

सफाई व्यवस्था पर ठेकेदार को फटकार

बैठक में बाजार समिति एवं खुदरा दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने मंगल हाट में साफ-सफाई और अव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को रखा. इस दौरान अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संबंधित ठेकेदार से विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा. संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए 10 दिनों के भीतर मंगल हाट परिसर की पूरी सफाई कराने का आदेश दिया गया.

Also Read: बोकारो में वेदांता ईएसएल स्टील की बड़ी पहल: प्रोजेक्ट WADI के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर और सॉयल टेस्टिंग डिवाइस का हुआ उद्घाटन

दुकानदारों को दिए गए आवश्यक निर्देश

इसके साथ ही ठेकेदार को एग्रीमेंट की छायाप्रति दुकानदार संघ को उपलब्ध कराने तथा तय शुल्क से अधिक राशि नहीं लेने का निर्देश दिया गया. दुकानदारों को अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने और प्रतिदिन कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए भी कहा गया.

लाइसेंस और अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जोर

बैठक में वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी ने अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. वहीं, राजस्व पदाधिकारी को 18 मई, सोमवार को मंगल हाट परिसर में विशेष कैंप लगाकर नए ट्रेड लाइसेंस बनाने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया संचालित करने का निर्देश दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *