फायरिंग का मामला: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अफसर अंसारी पहले ही कोर्ट में कर चुका है सरेंडर

Ranchi: रांची के पिठौरिया में फिरोज अंसारी पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने मामले में तत्परता...

Ranchi: रांची के पिठौरिया में फिरोज अंसारी पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दूसरे आरोपी शोएब अंसारी को भी हथियार के साथ धर दबोचा. बता दें कि मामले का मुख्य आरोपी अफसर अंसारी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान डीएसपी अमर पांडेय और पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार उपस्थित थे. ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी अफसर अंसारी ने पुलिस के सामने कबूला कि फायरिंग करने के बाद शोएब अंसारी ने हथियार छिपाने और भागने में मदद की थी. गिरफ्तार शोएब अंसारी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद किया है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव : विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने महागठबंधन प्रत्याशियों बैद्यनाथ राम एवं प्रणव झा को दी शुभकामनाएं

गवाह फिरोज अंसारी को रास्ते से हटाने की थी योजना

मामले का मुख्य आरोपी अफसर अंसारी ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. अफसर अंसारी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर तीन दिनों तक पूछताछ की थी. पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शोएब अंसारी को गिरफ्तार किया. हत्या के गवाह फिरोज अंसारी को रास्ते से हटाने के लिए अफसर अंसारी ने गोली मारी थी. अफसर अंसारी पर पहले से ही चार से अधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, कोडरमा RPF ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *