राज्यसभा चुनाव : विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने महागठबंधन प्रत्याशियों बैद्यनाथ राम एवं प्रणव झा को दी शुभकामनाएं

Jamtara: राज्यसभा चुनाव के नामांकन से पूर्व झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो से महागठबंधन के...

Jamtara: राज्यसभा चुनाव के नामांकन से पूर्व झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो से महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ Ram एवं प्रणव झा ने मुलाकात की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता की कामना की.

लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज्यसभा की अहम भूमिका

मुलाकात के अवसर पर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज्यसभा की महत्वपूर्ण भूमिका है. झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए अनुभवी एवं जनसरोकारों से जुड़े प्रतिनिधियों का उच्च सदन में पहुंचना आवश्यक है.

झारखंड की मजबूत आवाज बनने का जताया विश्वास

उन्होंने विश्वास जताया कि बैद्यनाथ राम एवं प्रणव झा राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए झारखंड के हितों की सशक्त आवाज बनेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों का सार्वजनिक जीवन समाज और जनहित के कार्यों से जुड़ा रहा है.

Read Also: झूठे हलफनामे के आरोप में घिरे चतरा जिला परिषद अध्यक्ष अताउल रहमान, HC ने मांगा जवाब

जनसेवा के अनुभव का राज्य को मिलेगा लाभ

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ राज्य को मिलेगा. उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संसद में झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *