Click Here
Click Here
Click Here

गर्मी से राहत चाहिए? बाहर जाए बिना घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस, जानें आसान तरीका

Lifestyle Desk: सड़क किनारे बर्फ वाला गन्ने का रस देखते ही प्यास बढ़ जाना आम बात है, लेकिन इस तेज धूप और...

Lifestyle Desk: सड़क किनारे बर्फ वाला गन्ने का रस देखते ही प्यास बढ़ जाना आम बात है, लेकिन इस तेज धूप और लू में बाहर निकलना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आप घर बैठे ही बाजार जैसा स्वादिष्ट गन्ने का जूस बना सकें, तो यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

दरअसल, इसके पीछे एक आसान सी ट्रिक है-आपकी रसोई में मौजूद गुड़. चूंकि गुड़ गन्ने के रस को पकाकर ही तैयार किया जाता है, इसलिए सही सामग्री के साथ इसका स्वाद काफी हद तक गन्ने के जूस जैसा महसूस होता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सामग्री

घर पर गन्ने के जूस जैसा स्वाद बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए:

  • गुड़: 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ या छोटे टुकड़ों में)
  • पुदीना पत्ता: 10–15 पत्ते (ताजगी के लिए)
  • नींबू का रस: 1–2 चम्मच (खट्टे स्वाद के लिए)
  • काला नमक: 1/2 चम्मच
  • ठंडा पानी: 2 गिलास
  • बर्फ के टुकड़े: आवश्यकता अनुसार

बनाने की विधि:

गुड़ को घोलें

सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ या बारीक टूटा गुड़ लें और उसे आधे गिलास पानी में 10-15 मिनट तक भिगोकर रख दें, ताकि वह अच्छे से घुल जाए.

सभी सामग्री मिलाएं

अब मिक्सी का जार लें और उसमें घुला हुआ गुड़, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, काला नमक और बचा हुआ ठंडा पानी डालें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं.

अच्छी तरह ब्लेंड करें

सभी सामग्री को मिक्सी में कुछ सेकंड तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए और हल्का झाग न बन जाए. यह झाग इसे बाजार जैसे गन्ने के जूस जैसा स्वाद और लुक देता है.

छानकर परोसें

अब तैयार जूस को छलनी से छान लें ताकि कोई पुदीना या गुड़ के कण न रह जाएं और ड्रिंक स्मूद बने.

ठंडा करके सर्व करे 

गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और इस ताजा,  हेल्दी और घर पर बने गन्ने जैसे जूस का आनंद लें. यह गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तरोताजा भी रखता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *