Ranchi : NEET – UG परीक्षा को लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. जहां बीते मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान से नीट यूजी का प्रश्न पत्र लेकर रांची पहुंचा.
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. विमान के उतरने के बाद करीब एक दर्जन ट्रॉलियों की मदद से प्रश्न पत्रों के बक्सों को उतारा गया.
इसके बाद कार्गो एरिया से प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच डाक विभाग के वाहनों में रखा गया और उन्हें तय स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया. पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे.



