हजारीबाग में घर-घर कचरा संग्रहण की नई पहल, प्रत्येक घर को उपलब्ध कराया जाएगा विशेष कार्ड

Hazaribagh: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए हजारीबाग नगर निगम नई पहल शुरू करने जा...

New door-to-door waste collection initiative in Hazaribagh; a special card will be provided to every household.

Hazaribagh: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए हजारीबाग नगर निगम नई पहल शुरू करने जा रहा है. इसके तहत शहर के प्रत्येक घर को एक विशेष कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. यह कार्ड घर से नियमित कचरा संग्रहण की निगरानी का माध्यम बनेगा. नगर निगम ने लोगों से कार्ड को सुरक्षित रखने की अपील की है. कचरा संग्रहण वाहन जब किसी घर तक पहुंचेगा, तब संबंधित कार्ड को स्कैन किया जाएगा. कार्ड स्कैन होते ही उस घर से कचरा उठाने की जानकारी नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी. इससे निगम को यह पता चल सकेगा कि कचरा संग्रहण वाहन वास्तव में किन-किन घरों तक पहुंचा और वहां से नियमित रूप से कचरा उठाया गया या नहीं. नई व्यवस्था से प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण की निगरानी संभव होगी. किसी घर से कचरा नहीं उठने या संग्रहण में अनियमितता की स्थिति में इसकी जानकारी रिकॉर्ड के माध्यम से आसानी से मिल सकेगी. इससे संबंधित समस्या का समय पर समाधान कर व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: आंदोलन खत्म के होने के बाद छात्रों ने निकाली ऐतिहासिक आभार यात्रा, धन्यवाद मुख्यमंत्री के नारों से गूंजी राजधानी आतिशबाजी के बीच झूमे युवा

महापौर ने आमलोगों से सहयोग की अपील की

नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक घर से नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना, गलियों और सड़कों को स्वच्छ रखना तथा स्वच्छता व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है. महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर हजारीबाग के निर्माण में नगर निगम के साथ शहरवासियों की सहभागिता भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित व्यवस्था के तहत देने और कार्ड को सुरक्षित रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि “स्वच्छ हजारीबाग, स्वस्थ हजारीबाग—हर घर से स्वच्छता की शुरुआत” के संकल्प के साथ नगर निगम आगे बढ़ रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *